HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार, घायल

Uttarakhand Breaking : यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार, घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पौड़ी

पौड़ी में स्कूटी से घर लौट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार पौड़ी के ​श्रीनगर में काफी दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीती देर शाम स्थानीय निवासी मनोहर बिष्ट पौड़ी से श्रीनगर जा रहे थे। खंडाह के पास पहुंचने पर एक घात लगाये बैठे गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से उन्हें सम्भलने का मौका तक नही मिला। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। इस बीच स्थानी लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में श्रीनगर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। News WhatsApp Group Join Click Now

काम की खबर : UAN को Aadhaar से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी

इधर स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अकसर गुलदार दोपहिया वाहन चालकों पर हमले कर दिया करते हैं। गुलदार मानवीय बस्तियों के करीब देखे जा रहे हैं। कई पालतू मवेशियों को इन्होंने निशाना बना दिया है।

Uttarakhand : दबिश को गई एसओजी टीम पर हमला, महिला सिपाही और दरोगा चोटिल

Uttarakhand : अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, प्रदेश सरकार का अहम फैसला

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments