काम की खबर : UAN को Aadhaar से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी

0

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारी भविष्य निधि तथा अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि इस साल के अंत तक बढ़ा दी है।


ADVERTISEMENTS

ईपीएफओ ने कल देर शाम जारी एक परिपत्र में कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों तथा कुछ अन्य उद्योग प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों और कामगारों के लिए यूएएन को आधार नंबर से जोड़ने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 कर दी गई है। ईपीएफओ ने यह फैसला कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण लिया है। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand Breakaing : यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार, घायल

परिपत्र के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में स्थित उद्योगों के कामगार और देशभर में बीड़ी उद्योग तथा भवन निर्माण से जुड़े कामगार अपना आधार 31 दिसंबर 2021 तक यूएएन नंबर से जोड़ सकते हैं। ईपीएफओ ने भविष्य निधि से जुड़े समस्त लाभ लेने के लिए यूएएन नंबर को आधार से जोड़ना अनिवार्य बना दिया है।

Uttarakhand : दबिश को गई एसओजी टीम पर हमला, महिला सिपाही और दरोगा चोटिल

Uttarakhand : अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, प्रदेश सरकार का अहम फैसला

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें