HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : तो अब 02 अगस्त को खुलेंगे उत्तराखंड के स्कूल...

Uttarakhand Breaking : तो अब 02 अगस्त को खुलेंगे उत्तराखंड के स्कूल !

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर

आखिरकार काफी लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में 02 अगस्त से स्कूल खोल दिये जायेंगे। गत दिनों शिक्षा सचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में 01 अगस्त से कक्षा छह से 12 तक के स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन चूंकि 01 अगस्त को रविवार है अतएव स्कूल अब 02 अगस्त से ही खुलेंगे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

गत बुधवार को शिक्षा सचिव राधिका झा ने बैठक में स्कूल खोलने पर चर्चा हुई। इससे पूर्व कैबिनेट की बैठक में भी इस विषय में फैसला लिया जा चुका है। स्कूल खोलने से पूर्व साफ-सफाई व सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गये हैं। विद्यालयों को खोलने से पहले सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों, जिला शिक्षाधिकारियों, खंड शिक्षाधिकारियों एवं उप शिक्षाधिकारियोंकी विद्यालयों में कोरोना से सुरक्षा मानकों के पालन के लिए जवाबदेही तय कर दी गई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Crime News : शादी की पहली रात पति कर रहा था दुल्हन का सुहाग सेज पर इंतजार, पत्नी ने छत जा कर दी ऐसी हरकत, पढ़िये पूरी ख़बर…

आदेश के तहत मैदानी जिलों में अधिक छात्र संख्या देखते हुए विद्यालयों को दो पालियों में संचालित करने की कार्ययोजना मुख्य शिक्षाधिकारी बनाएंगे। इससे विद्यालयों में सुरक्षित शारीरिक दूरी मानक का पालन कराया जा सकेगा। स्कूल संचालन से पूर्व सभी शिक्षकों, भोजन माताओं और शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में मास्क के इस्तेमाल और सुरक्षित शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

क्राइम न्यूज़ : पूर्व बैंक मैनेजर ने की ऑफिस में महिला अफसर की हत्या, सामने आई ये वजह

ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी विद्यार्थियों को दी जाएगी। गैर हाजिर विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से जोड़कर ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। इधर उत्तराखंड में स्कूल खोले जाने को लेकर अभी तक कोई लिखित आदेश नही आने से स्कूल संचालक असमंजस की स्थिति में हैं।

रामनगर ब्रेकिंग : यहां पोल से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

वहीं अधिकांश अभिभावक भी स्कूल खोले जाने के पक्ष में दिखाई नही दे रहे। लोगों का कहना है कि सभी बच्चों का टीकाकरण पूर्ण होने तक स्कूल खोलने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है। इधर बताया जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही कोविड-19 प्रोटोकॉल और SOP जारी करेगी। ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए छात्रों को माता-पिता का सहमति पत्र जमा करना होगा।

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

क्राइम न्यूज़ : एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने मां के सामने ही काट दिया छात्रा का गला

हल्द्वानी : गौला नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त, हल्द्वानी के आवास विकास का रहने वाला है युवक, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments