उत्तराखंड ब्रेकिंग : नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, घरेलू नौकर गिरफ्तार

0
कमरे में बंद कर 8 वर्षीया बालिका से छेड़छाड़
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

पुलिस ने यहां एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास पर घरेलू नौकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह घृणित प्रयास तब किया जब पड़ोस की लड़की उनके यहां दूध मांगने आई थी। नाबालिग के परिजनों व पड़ोसियों ने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हरिद्वार के लक्सर का है। बताया गया है कि यहां कोतवाली पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ कर लाई है, जो कि घरेलू नौकर का काम करता है। बताया गया है कि इसने एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया है।

घटनाक्रम यह है कि लड़की दूध की आवश्यकता होने पर पड़ोस के मकान पर गई। वहां गुलशेर नाम का व्यक्ति घरेलू नौकर के रूप में काम करता है। जैसे ही युवती घर के भीतर दाखिल हुई। इस हैवान ने उसे दबोच लिया और लड़की के जबरन कपड़े उतारने लगा। जिस पर नाबालिग ने चीखना शुरू कर दिया। शोर सुन परिजन व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गये और उन्होंने रंगे हाथ गुलशेर को दबोच लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस बुला ली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस आई और आरोपी को पकड़ कोतवाली ले गई। इधर थाना इंचार्ज यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी गुलशेर भलस्वा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। वह घरेलू नौकर के रूप में काम करता है। उस पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यही है दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हैवान
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें