उत्तराखंड से बड़ी खबर : खाई में गिरी बोलेरो, बागेश्वर निवासी पूरे परिवार की मौत

0

CNE DESK | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो कार खाई में गिर गई। जिसमें बागेश्वर निवासी पूरे परिवार की मौत की खबर है।


ADVERTISEMENTS

सूचना पर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों से पुलिस और प्रशासन की टीम को रवाना किया गया है, दोनों ही जिलों से घटनास्थल की दूरी करीब 3 घंटे की है। मौके पर पिथौरागढ़ से 3 एम्बुलेंस और बागेश्वर शामा से 1 एम्बुलेंस भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को बागेश्वर के शामा निवासी परिवार होकरा मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। जहां तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 9 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे। हालांकि, मौतों का आंकड़ा घट बढ़ सकता है। अपडेट के लिए बने रहे CNE के साथ…| नीचे देखें वीडियो 👇👇

Whatsapp Group Join NowCLICK NOW
मौसम का नया अपडेट – भारी बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्रीCLICK NOW
ADVERTISEMENTS