Update – पिथौरागढ़ हादसे में बागेश्वर के क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के दो जवानों समेत 10 की मौत की पुष्टि

CNE DESK/Update | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह हुए हादसे की अपडेट आ गई है, हादसे में नायब तहसीलदार ने 10 लोगों की…

CNE DESK/Update | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह हुए हादसे की अपडेट आ गई है, हादसे में नायब तहसीलदार ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी बागेश्वर जिले के शामा, कपकोट निवासी है। हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के दो जवानों और पोस्टमास्टर की भी मौत हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले की सीमांत उप तहसील शामा से मुनस्यारी के होकरा मंदिर में पूजा में शामिल होने के लिए जा रहा यात्रियों से भरा वाहन संख्या UK02TA-0845 होकरा गोदाम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा नदी किनारे लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आगे पढ़ें…

ग्रामीणों ने आनन-फानन में सूचना पुलिस प्रशासन को दी। साथ ही होकरा खोयम के ग्रामीण मौके पर राहत बचाव कार्य में लग गए। दुर्घटना का कारण सड़क पर गड्ढा बताया जा रहा है। उसे बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।

नायब तहसीलदार चन्द्र प्रकाश शामा ने बताया कि सभी मृतक एक ही गांव के है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे पढ़ें…

मृतकों का विवरण

➡️ 64 वर्षीय किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
➡️ 69 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर (Ex Army)
➡️ 58 वर्षीय (क्षेत्र पंचायत सदस्य) कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर (Ex Army)
➡️ 24 वर्षीय निशा पत्नी उमेश सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
➡️ 28 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

➡️ 42 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर (Army on Duty)
➡️ 35 वर्षीय महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह, (चालक) भनार, कपकोट
➡️ 37 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह, शामा, बागेश्वर (Army on Duty)
➡️ 64 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह, भनार, बागेश्वर
➡️ 52 वर्षीय दान सिंह पुत्र मंगल सिंह, भनार, बागेश्वर

शंकर सिंह और सुंदर सिंह दोनों सेना में सेवारत है। वह छुट्टी पर घर आये हुए थे। जबकि दान सिंह पुत्र मंगल सिंह शामा पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह आर्मी से रिटायर है। आगे पढ़ें…

खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता ने बताया

खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता ने बताया कि, बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी। जिसके चलते सड़क पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। उसी स्थान से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। सभी ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं।

विधायक हरीश धामी ने जिलाधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की, तत्काल होकरा पहुंचकर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सम्बन्ध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आगे पढ़ें…

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

होकरा के पास हुई वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ। ॐ शांति: शांति: शांति:

वहीं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, डॉ. रणजीत सिंह धर्मसत्तू, पूर्व प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

Whatsapp Group Join NowCLICK NOW
उत्तराखंड : वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी डीडीहाट की चांदनी चुफालCLICK NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *