HomeBreaking Newsउत्तराखंड : बहुत महंगा पड़ा लड़कियों के आगे बाइक स्टंट यूट्यूबर गिरफ्तार

उत्तराखंड : बहुत महंगा पड़ा लड़कियों के आगे बाइक स्टंट यूट्यूबर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

देहरादून। यूट्यूबर युवक धनंजय सिंह को लड़कियों को एम्प्रेस करने के लिए सड़क पर बाइक से स्टंट करना बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने जैसे ही उसके यूट्यूब चेनल पर ‘Cute Girl Reaction of Kawasaki Z900’ और ‘Cute Girl Market Reaction’ नाम से दो वीडियो दिखाई दिये। जिनमें साफ देखा जा सकता था कि यह लड़का राह चलती लड़कियों के आगे अपनी बाइक से स्टंट कर रहा था। अतएव पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर उस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे के अनुसार पुलिस ने पहले ही मीडिया के माध्यम से सूचना दी थी कि वह रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया गया था। इन्हीं में से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को पकड़ा गया है। आरोप है कि उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थी। जिनके कैप्शन ‘क्यूट गर्ल रिएक्शन ऑफ कावासाकी जेड900’ और ‘क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन’ है। इन वीडियो में साफ दिख रहा था कि वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग कर रहा है। पुलिस के अनुसार इसका तरीका पूरी तरह आपत्तिजनक पाया गया। जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर यह युवक बाइका का तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान करता दिखाई दिया।

अतएव पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक पर आईपीसी की धारा 177, 290, 509 व 283 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें – सड़कों पर किया स्टंट तो खैर नहीं

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments