रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुड़की के मोहनपुरा कॉलोनी में पत्नी से नाराज पति ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से पति इस कदर गुस्सा हो गया कि उसने खुद को ही उड़ा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार पति ने पहले हाथ की नस काटी थी, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। उसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। घटना के बाद से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही मृतक सुमित पाल की शादी हुई थी।