HomeBreaking Newsउत्तराखंड : आयुर्वेद विवि के कुलसचवि समेत 22 डॉक्टरों की संबद्धता रद्द

उत्तराखंड : आयुर्वेद विवि के कुलसचवि समेत 22 डॉक्टरों की संबद्धता रद्द

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रभारी कुलसचिव समेत 22 डॉक्टरों की संबद्धता (अटैचमेंट) रद्द किया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने संबद्धता समाप्त कर 24 घंटे के भीतर मूल तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कुलपति के कार्यमुक्त आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही कुलसचिव व डॉक्टरों को विश्वविद्यालय छोड़ना होगा। विश्वविद्यालय में लंबे समय से आयुर्वेद विभाग के चिकित्साधिकारी संबद्धता पर सेवाएं दे रहे हैं। कुलसचिव पद की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने कुलसचिव और 21 चिकित्साधिकारियों की संबद्धता रद्द की है।

शुक्रवार को इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार अदाना को मूल तैनाती स्थान राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय रणाकोट पौड़ी में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। बता दें कि पूर्व में भी शासन की ओर से संबद्धता रद्द करने के आदेश जारी किए गए। इसके बावजूद भी प्रभारी कुलसचिव समेत अन्य डॉक्टर विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं।

संबद्धता रद्द करने के आदेश जारी

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर संबद्धता रद्द करने के आदेश जारी किए गए। इसमें कुलपति के कार्यमुक्त आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही 24 घंटे के भीतर मूल तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया। इसके बाद ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।

इन डॉक्टरों की संबद्धता रद्द

डॉ. प्रियरंजन तिवारी, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. नरसिंह नारायण तिवारी, डॉ. नेहा जोशी, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. रीना भटकोटी, डॉ. रितु उपाध्याय, डॉ. किरन शुक्ला, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुबेकशील कुलश्रेष्ठ, डॉ. शिधि शर्मा, डॉ. सोरमी सोनकर, डॉ.नवीन जोशी, डॉ. दीपचंद पांडेय, डॉ. वत्सला बहुगुणा, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. नीलम सजवान, डॉ. विश्वजीत मांझी की संबद्धता रद्द की गई। इन्हें कुलपति और विश्वविद्यालय से कार्यमुक्त आदेश की प्रतीक्षा किए बिना 24 घंटे के भीतर मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए।

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments