HomeCrimeउत्तराखंड : विवाहिता की मौत के एक साल बाद कब्र खोदकर निकाला...

उत्तराखंड : विवाहिता की मौत के एक साल बाद कब्र खोदकर निकाला गया कंकाल

ADVERTISEMENTS

रुड़की। यहां महिला की मौत के एक साल बाद उसके शव को कब्रिस्तान से निकालना पड़ा। दरअसल विवाहिता की मौत 2021 में कलियर में हुई थी जिसके बाद शव को पति ने कलियर के ही कब्रिस्तान में दफना दिया था।

पिता ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अब विवाहिता के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ बनारस के कैंट थाने में 18 मई को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद आज शनिवार को बनारस के कैंट थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रुड़की पहुंची। इसके बाद यह टीम नायब तहसीलदार ललित के साथ कलियर थाने में पहुंची और कलियर थाना पुलिस को साथ ले जाकर कब्रिस्तान में पहुंची। जहां सभी की मौजूदगी में कलियर स्थित कब्रिस्तान से महिला का कंकाल कब्र खोदकर निकाला गया है।

एक साल पहले हुई थी मौत

उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2021 को दामाद शरीफ हाशमी अपनी पत्नी को लेकर कलियर आया था। इस दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिस पर शरीफ हाशमी ने उसको कलियर के ही कब्रिस्तान में दफना दिया था।

अब इस मामले में मृतक महिला के पिता ने आरोपी शरीफ हाशमी के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 18 मई 2022 को बनारस के कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कब्र से महिला का कंकाल मिला है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

स्टोरी – प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments