HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : शहीद स्मारकों पर किया गया उत्तराखंड के शहीदों का...

अल्मोड़ा न्यूज : शहीद स्मारकों पर किया गया उत्तराखंड के शहीदों का पुण्य स्मरण, शिखर तिराहे व लक्ष्मेश्वर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

राज्य स्थापना दिवस पर नगर क्षेत्र में हुए विविध कार्यक्रमों की श्रंख्ला में यहां शिखर तिराहे व लक्ष्मेश्वर में शहीद स्मारकों पर पालिका सभासदों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए राज्य आंदोलन के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। श्रद्धापूर्वक शहीदों को श्रद्धांजलि ​अर्पित करते हुए राज्य निर्माण में उनके बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड निर्माण की है। इस अवसर पर सभासद दीपक वर्मा, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, विजय पांडे आदि मौजूद थे। साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी व कई अन्य व्यापारियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, लक्ष्मण सिंह भंडारी, रूप सिंह बिष्ट आदि ने भी भाग लिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ने समस्त नगर वासियों व जिले के नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments