HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कोरोना मरीजों पर डेक्सामेथासोन दवा के इस्तेमाल की मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना मरीजों पर डेक्सामेथासोन दवा के इस्तेमाल की मंजूरी

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नई दिल्ली। सरकार ने डेक्सामेथासोन दवा को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इस दवा का इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होगी, उन्हें यह दवा दी जाएगी। डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल मेथाइलप्रेडनिसलोन के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने डेक्सामेथासोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले ब्रिटिश क्लीनिकल ट्रायल में पाया गया था कि इस दवा में कोरोना के मरीजों की जान बचाने की क्षमता है।
उधर, दिल्ली में शनिवार को कोरोना के खिलाफ सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू किया गया। इसके तहत, 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है। इससे यह पता चलता है कि वायरस कितना फैला हुआ है। इसके तहत उन लोगों का सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे, जो पहले से कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं या जो बिना लक्षण वाले मरीज हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments