HomeBreaking Newsयूएस नगर ब्रेकिंग : यहां खेत में मिला महिला का शव, हत्या...

यूएस नगर ब्रेकिंग : यहां खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका – जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

किच्छा। यहां खेत में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही महिला के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार किच्छा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह अपने धान के खेत में भरे पानी की निकासी के लिए गया था। कि अचानक उसको अपने खेत में महिला का शव पड़ा दिखा। सूचना पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

मौसम अलर्ट : शनिवार को इन 05 जनपदों में बारिश की सम्भावना

मृतका के हाथ किसी कपड़े से हुए बंधे हुए थे। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद उसका शव नदी में फेंक दिया गया। नदी में पानी अधिक होने के कारण शव नदी से खेत में पहुंच गया। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव लगभग तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को नदी के फेंक दिया गया और बीते दिनों आई बाढ़ में शव बहकर यहां नदी से खेतों में पहुंच गया।

पिथौरागढ़-अल्मोड़ा जिले में खुले कई मार्ग, देखें रूट अपडेट की जानकारी

हरीश रावत हुए पंजाब प्रभारी के पदभार से मुक्त, अब रावत का पूरा ध्यान उत्तराखंड पर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments