HomeAccidentउधम सिंह नगर ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास के पुत्र शिवम...

उधम सिंह नगर ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास के पुत्र शिवम की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

रूद्रपुर। यहां सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की मौत हो गई है। वह इनोवा कार में अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

उनके दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है। मालती विश्वास के पति शक्तिफार्म के टैगोर नगर निवासी श्याम विश्वास मशहूर बीड़ी राम श्याम के मालिक हैं। बेटे की मौत की खबर से मालती के घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर में मालती विश्वास के बड़े बेटे 27 वर्षीय शिवम विश्वास व उनके एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिसिटी चिकित्सालय रूद्रपुर ले जाया गया जहां शिवम ने दम तोड़ दिया।

शिवम की मौत की खबर सुनते ही शक्तिफार्म-सितारगंज के तमाम राजनैतिक-सामाजिक लोग मालती विश्वास के घर पहुंचने लगे। शिवम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments