हल्द्वानी। गौला नदी में आज देर शाम आये तेज पानी के बीच एक मजदूर फंस गया। उसे निकालने के लिये पुलिस का रेस्क्यू आपरेशन कई घंटो तक चला, और कड़ी मशक्कत के बाद गोला नदी में फंसा मजदूर को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
मजदूर का नाम राजेश यादव बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम राजेन्द्र यादव है और वह बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। मजदूर की उम्र लगभग 27 वर्ष बतायी जा रही है। वह हल्द्वनी के राजपुरा के पास गौला नदी में फंसा गया हुआ था। जिसे अब निकाल लिया गया है। आपको बता दे कि आज पहाड़ों में हुई बारिश के कारण गौला में तेज पानी आ गया है। जिसके कारण नदी में मजदूर फंस गया था।