अपडेट : कालाढूंगी हादसे में 7 की मौत, 22 घायल STH में भर्ती

घायलों से मिलने पहुंची जिलाधिकारी वंदना नैनीताल समाचार | नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार देर रात हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर…

अपडेट : कालाढूंगी हादसे में 7 की मौत, 22 घायल STH में भर्ती

घायलों से मिलने पहुंची जिलाधिकारी वंदना

नैनीताल समाचार | नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार देर रात हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 32 लोग सवार थे, जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई। बाकि घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार से 32 शिक्षकों का एक दल शनिवार को नैनीताल घूमने पहुंचा था। रविवार शाम को अपना टूर खत्म करने के बाद शिक्षक बस से ही वापस लौट रहे थे कि नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर मंगोली क्षेत्र के घटघड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल हिसार, हरियाणा के स्कूली शिक्षक, बच्चे और ड्राइवर समेत कुल 33 लोग सवार थे।

सूचना मिलने पर कालाढूंगी थाना पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी, एसपी सिटी हरबंश सिंह समेत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, जहां पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया और 26 घायलों को रेस्क्यू कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

कालाढूंगी हादसे में मृतकों की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी मनमीत (07), चालक रामेश्वर (50), पुष्पा (27), संगीता (35), ज्योति (22), पूनम (25) और रवींद्र (38) के रूप में हुई है।

जिलाधिकारी वंदना ने भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया, इसके बाद वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची और उन्होंने गंभीर रूप से घायलों का हाल-चाल जाना। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, जो भी घायल सुशीला तिवारी अस्पताल में है उनका इलाज चल रहा है डॉक्टर से सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल सुशीला तिवारी अस्पताल में 22 गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर घायलों को हायर सेंटर में रेफर भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि, सड़क हादसा किस वजह से हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है। इसकी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य होंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिला प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज देना है।

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती करवाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार सचिन कुमार, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता, एसआई रविन्द्र राणा, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण जोशी, जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती एवं हल्द्वानी तहसील और पुलिस स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।

सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों की संख्या- 22

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार

6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा

11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा
14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा

16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार

21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक पुत्र सतवीर उम्र-27 वर्ष हिसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *