HomeBreaking Newsसावधान, देश में activate है आतंकियों का sleeper cell, यूपी एटीएस ने...

सावधान, देश में activate है आतंकियों का sleeper cell, यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किये अल कायदा के दो आतंकी, पूरे राज्य को बम धमाकों से हिलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 12 सालों से ​परिवार सहित यहीं रह रहे थे, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के काकोरी से अल कायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह एक बड़े सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे। यूपी एटीएस ने इनकी गिरफ्तारी की है। इन आतंकियों से प्रेशर कुकर भी बरामद किये हैं, जिनके द्वारा भारी धमाके करने की इनकी एक बड़ी सजिश थी।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

अलकायदा के यह आतंकवादी न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे प्रदेश में एक के बाद एक धमाके करके देश को दहला देना चाहते थे। यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने अहम जानकारी दी कि लखनऊ में सिलसिलेवार ब्लास्ट की इनकी प्लानिंग थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इन संदिग्ध आतंकियों का कश्मीर से लिंक बताया जा रहा था। ये स्लीपर सेल थे पर अब एक्टिव होकर काम कर रहे थे। यदि यह गिरफ्तार नही होते तो आज या कल में लखनऊ और यूपी में इतने धमाके करते कि सैकड़ों की जानें चली जाती।

इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इनकी तैयारी काफी समय से चल रही थी। पकड़े गये एक दहशतगर्द का नाम शाहिद है, वह मलिहाबाद का रहने वाला है। जिस मकान पर छापा पड़ा वह शाहिद का ही है, यहां वह परिवार के साथ रहता है और मोटर गैराज का काम करता है। उत्तर प्रदेश एसटीएस के मुताबिक इनके नेटवर्क में काफी लोग जुड़े हो सकते हैं।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : देखिये वीडियो ! चंपावत में हुड्डी नदी ने बदला अपना रूख, छेनी गोठ तल्ली में भारी तबाही, कई मकान ढहे, बाढ़ के हालात, ग्रामीणों ने ली अन्यत्र शरण

शाहिद, रियाज और सिराज के घर पर यूपी एटीएस ने छापेमारी की है। इनके पड़ोस में रहने वाले आलम के अनुसार 12 सालों से इनका परिवार यहां रह रहा था। रियाज और सिराज सरकारी नौकरी से रिटायर हैं और शाहिद गैराज चलाता है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ी खबर : केजरीवाल का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड के हर परिवार को प्रतिमाह 300 यूनिट फ्री बिजली

9 साल पहले शाहिद नौकरी के लिए दुबई भी गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले इन आतंकियों ने कुछ जलाया भी था। फिलहाल अन्य आतंकियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। सर्च आपरेशन शुरू हो चुका है।

अन्य खबरें

Almora : रामगंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हुए पिता—पुत्र, मुरादाबाद से आये थे पर्यटक, बचाव दल मौके पर

Bageshwar : अतिवृष्टि से एक परिवार पर कहर बनकर टूटी, पति—पत्नी व एक माह का बच्चा जिंदा दफन, रात हुआ यह दिल दहलाने वाला हादसा

होटल में महिला सिपाही संग पाये गये पुलिस के यह लापता सीओ, नौकरी तो गई ही, पत्नी की नजरों में भी गिरे

काम की खबर : आज से पूरे 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments