HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन...

Big Breaking Almora : बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के तोड़े ताले, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाजार में फैंक गये पुराना लॉकर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE Reporter, Almora

यहां एक ही रात में बेखौफ चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ सेंधमारी कर दी। साथ ही एक दुकान का पुराना लॉकर उठा कर उसे बाजार में फैंक गये। रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम को ​जैसे ही दुकानों के ताले टूटे देखे उन्होंने तुरंत दुकान स्वामियों को मामले की जानकारी फोन पर दी।
इनमें से एक दुकान से लगभग 25 हजार रूपयों की हुई चोरी हुई है, जबकि अन्य दुकानों में चोर सिर्फ खाद्य पदार्थों के पैकेट ही चोरी कर पाये। सम्भवत: पुलिस गश्त टीम के मौके पर पहुंच जाने से चोर भाग निकले और चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम नही दे पाये। मिली जानकारी के मुताबिक गत देर रात्रि करीब 1 से 1.30 बजे के बीच अज्ञात चोर कचहरी बाजार में जगदीश चंद्र जोशी के जनरल स्टोर का ताला तोड़ भीतर दाखिल हुए। जहां उन्होंने 25 हजार रूपये कैश चुरा लिये। ​इसके सीसीटीवी फुटेज मिल गये हैं। इसके अलावा चोरों ने कारखाना बाजार स्थित राजेश भट्ट के प्रतिष्ठान भट्ट ग्रेन स्टोर के भी ताले तोड़े और यहां करीब 3—4 हजार रूपयों की चोरी की। यहां से चोरों ने एक पुराने लाकर को भी उठाया और फिर उसे लोहे के शेर के पास स्थित मूत्रालय के पास फैंक गये। नंदा देवी स्थित इंद्र लाल शाह की राशन की दुकान के भी ताले तोड़े गए हैं, लेकिन यहां से चोर सिर्फ कुछ बिस्कुट आदि खाद्य पदार्थों के पैकेट ही उठा पाये। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि दिनेश शाह, राजेश भट्ट व जगदीश चंद्र जोशी की राशन की दुकानों में सेंधमारी हुई है। उन्होंने बताया कि जब चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे तभी 15 मिनट के भीतर पुलिस गशत टीम पहुंच गई, जिस कारण चोर भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने बहुत तत्परता से कार्रवाई करते हुए दुकान स्वमियों को वारदात की सूचना दी। उन्होंने कहा कि यह घटना चिंता में डालने की बात है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद होने लगे हैं कि वह एक ही दिन में तीन दुकानों के ताले तोड़ देते हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से उन्होंने घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर कड़ा रोष जाहिर करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments