HomeCrimeलालकुआं न्यूज: पुलिस ने कच्ची शराब के पाउचों के साथ बिंदुखत्ता गौलागेट...

लालकुआं न्यूज: पुलिस ने कच्ची शराब के पाउचों के साथ बिंदुखत्ता गौलागेट से दबोचा सितारगंज का तस्कर

लालकुआं। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने देर शाम एक व्यक्ति को 66 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस कि उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन व कांस्टेबल तरूण मेहता एवं सुरेंद्र सिंदे बिन्दुखता गौलागेट पर गश्त कर रहे थे, तभी एक युवक मोटर साईकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 66 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। जिसको पुलिस कोतवाली ले आई ।जहां पूछताछ में शराब तस्कर ने अपना गुरमीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गुरूनानक नगरी बनकुईया निवासी थाना सितारगंज का बताया। पुलिस ने उक्त शराब तस्कर कि मोटर साईकिल को सीज कर उसका सम्बधित धारा में चालान कर दिया। इधर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा क्षेत्र में अवैध नसे के कारोबारियों को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जायेगा।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments