HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एक अगस्त से शुरू होगा अनलॉक-3, रात का कर्फ्यू...

ब्रेकिंग न्यूज : एक अगस्त से शुरू होगा अनलॉक-3, रात का कर्फ्यू हटेगा, जिम खुलेंगे, स्कूल, रेल, मेट्रो और सिनेमाघर रहेंग बंद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश में 5 अगस्त से जिम खोलने की इजाजत दी गई है। साथ ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया है। मेट्रो, रेल, स्कूल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रहेगी।
सरकार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जैसे, मास्क पहनना। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।
वंदे भारत मिशन के तहत सीमित संख्या में राष्ट्रीय हवाई यात्रा की इजाजत दी गई है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सरकार बाद में फैसला लेगी। मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पहले की तरह बंद रहेंगे। वहीं, कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन जारी रहेगा। सरकार की ओर से जो भी छूट दी गई है वो कंटेनमेंट जोन से बाहर के लिए है। कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां जारी रहेगी।
सरकार ने कहा कि नई गाइडलाइंस कंटेनमेंट जोन के बाहर के लिए है। 1 अगस्त से अनलॉक-3 लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने बताया कि आज जारी किए गए नए दिशानिर्देश, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित हैं। संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments