HomeUttarakhandAlmoraहम बेजुबान सही, पर जान हममें भी है ! आवारा पशुओं को...

हम बेजुबान सही, पर जान हममें भी है ! आवारा पशुओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस की अनूठी पहल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु इन दिनों जहां पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा विशेष अभियान “अवरोध रहित सुगम यातायात” चलाया जा रहा है, वहीं चिंतन करने पर एक और तथ्य उजागर हुआ है। वह यह है कि अकसर सड़क दुर्घटनाओं में इंसान ही नहीं, बड़ी संख्या में मूक पशु भी मारे जाते हैं। यह पशु न केवल हर साल स्वयं मारे जाते हैं, बल्कि कई बड़ी दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।

इस हेतु एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशन में चौखुटिया व मासी में इन दिनों आवारा पशुओं के गले में रिफ्लैक्टर पट्टी लगाई जा रही है, जो रात के समय चमकेगी और वाहन चालकों को आगाह कर देगी, ताकि सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने के अभियान “अवरोध रहित सुगम यातायात” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्दशन में अभियान की शुरूआत कर दी गई है।

जिसके तहत थाना चौखुटिया के मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा क्षेत्र में आवारा बेजुबान पशु, जो कि रात्रि में चलते वाहनों के सामने अचानक आने के कारण दुघर्टना का कारण बन जाते हैं। इन बेजुबान पशुओं के गले पर रिफ्लैक्टर की पट्टी लगाई जा रही है। जिससे जिससे रात में सड़क पर खड़े व बैठे पशुओं की गर्दन में लगा हुआ रेडियम रिफ्लेक्टर वाहन चालक को दूर से ही दिखाई दे जायेगा और चालक सतर्क हो जाएगा। इससे जहां एक ओर किसी बेजुबान जानवर की जान नहीं जायेगी, वहीं सम्भावित दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी। उम्मीद है कि जल्द ही अल्मोड़ा सहित प्रदेश के सभी थाना—चौकी क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments