Almora Breaking : सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां पातालदेवी में सड़क निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। मजदूर को लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रापत जानकारी के अनुसार यहां पातालदेवी में सड़क का कम चल रहा है। वहां अन्य श्रमिकों के साथ प्रकाश राम 38 वर्ष पुत्र दिवान राम निवासी पलना, ढ़ौरा भी काम पर लगा था। आज देर शाम अचानक तेज रफ्तार से आये एक वाहन ने इस मजदूर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बाद में मजदूर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें