HomeAccidentअनहोनी : सिर्फ कार का दरवाजा खुला और चले गई एक जान

अनहोनी : सिर्फ कार का दरवाजा खुला और चले गई एक जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कहते हैं कि अनहोनी को कोई नहीं टाल सकता। किसे पता कि अनहोनी कहां पर घात लगाए बैठी है। ऐसी ही अनहोनी ने कौसानी क्षेत्र के चौना निवासी 28 वर्षीय युवक नरेश राम की जान ले ली। नरेश राम घर से किसी काम से निकले, तो राह में बिना आहट अनहोनी ने उनकी जान ले ली। सड़क पर सिर्फ एक कार का दरवाजा खुलना उनकी असामयिक व दर्दनाक मौत की वजह बन गई।

मामला सोमेश्वर थाना क्षेत्र का है। जहां गत मंगलवार अपराह्न एक सड़क हादसा हुआ। दरअसल, कौसानी के छानी ल्वेशाल क्षेत्र के गांव चौना निवासी नरेश राम पुत्र राजेंद्र किसी काम से अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल संख्या UK 04—N—6691 में पीछे से सवार होकर कौसानी से सोमेश्वर की ओर आ रहे थे। दुपहिया में चालक समेत तीन लोग सवार थे। छानी ल्वेशाल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने कार का दरवाजा खोला। तो ठीक उसी वक्त अपनी राह आ रही उनकी मोटरसाईकिल सीधे कार के दरवाजे जा टकराई।

मोटरसाईकिल चालक ने हेलमेट पहना था और दूसरा युवक दूर छिटक गया। इन दोनों को हल्की चोटें आई। मगर मोटरसाइकिल में पीछे बैठे नरेश राम को गंभीर चोटें आई। तीनों घायलों नरेश, अमित व नर बहादुर को स्थानीय लोगों की मदद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नरेश राम को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक नरेश राम दिल्ली में नौकरी करता है, जो पिछले दिनों गांव आया था।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments