सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

देखिए पूरा VIDEO


रानीखेत के नर सिंह मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के द्वारा अंडर 16 बालक वर्ग का ट्रायल संपन्न हो गया है। भाग लेने वाले 41 खिलाड़ियों में से 15 का चयन होगा, जिन्हें आगे कुमाऊँ जोन के ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने बताया कि ट्रायल में अल्मोड़ा जिले के 41 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता संजय मेहरा एवं अनिल गोयल ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया। जिले से चयनित खिलाड़ी 14 अगस्त से काशीपुर में होने वाले कुमाऊँ जोन के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि यह ट्रायल काफी महत्वपूर्ण हैं। कुल खिलाड़ियों में से मात्र 15 का चयन होना है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों का चयन निर्णायकों ने करना है। इस दौरान अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, सदस्य पंकज जोशी, दीपक मेहरा, भरत अधिकारी, परम मेहरा, मनोज बिष्ट, तरुण साह, गोविंद देव आदि उपस्थित रहे।

