HomeAccidentUttarakhand Breaking : सड़क पर पलट गई अनियंत्रित मैक्स, 09 घायल, 02...

Uttarakhand Breaking : सड़क पर पलट गई अनियंत्रित मैक्स, 09 घायल, 02 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, चंपावत

पूर्णागिरी मार्ग पर पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रही एक मैक्स ​अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार 09 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 02 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मैक्स संख्या यूके 04डी-5792 के साथ हुआ है। दुर्घअना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है। बताया जा रहा है कि ठूलीगाड़ भैरव मंदिर के समीप लामा बैंड के पास अचानक मैक्स सड़क पर पलट गयी। हादसे में घायल होने वाले सभी लोग जिला बहराइच उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जिन्हें उपचार के लिए टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है।

घायलों में गुड्डू उम्र 45 वर्ष पुत्र सूरे, सीता उम्र 40 वर्ष पत्नी गुड्डू निवासी उर्रा बाजार जिला बहराइच, सुषमा पत्नी स्व. राजेश, पिंकी देवी पत्नी अनिल कुमार, अनिल कुमार पुत्र प्यारेलाल, सत्यवती पत्नी माखनलाल गुप्ता, माखनलाल पुत्र रामभरोसे, गोपी पुत्री अनिल कुमार, निशा पत्नी उदय राज निवासी गायघाट जिला बहराइच शामिल हैं। संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. उमर ने बताया कि घायलों में शामिल सत्यवती पत्नी माखनलाल गुप्ता व सीता पत्नी गुड्डू को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अल्मोड़ा में लगी “The Kashmir Files”, सभी शो Housefull, कल से 05 वां शो भी शुरू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments