उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां नदी में जा गिरी अनियंत्रित मैक्स, 04 घायल

सीएनई डेस्क पौड़ी में हुए एक सड़क हादसे में अनियंत्रित मैक्स नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में पति—पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से…

उत्तराखंड : टोंस नदी में जा गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत, एक महिला घायल

सीएनई डेस्क

पौड़ी में हुए एक सड़क हादसे में अनियंत्रित मैक्स नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में पति—पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार से ऐता गांव जा रहा मैक्स वाहन अचानक आमसौड़ के दुर्गा मंदिर के निकट नदी में जा गिरा। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कोटद्वार के अस्पताल भर्ती किया गया।

राजस्व पुलिस के अनुसार घायलों में विनोद (21 साल) पुत्र मनोज, पूजा (19 साल) पत्नी विनोद, गोपाल (28 साल) पुत्र गमबहादुर तथा मुस्कान (16 साल) पुत्री अस्त बहादुर शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सक घायलों का उपचार कर रहे हैं। इन सभी को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि इन दिनों बारिश के चलते सड़क में काफी फिसलन है और नदी भी उफान पर है। संयोग से वाहन केवल कुछ मीटर नीचे नदी में गिरा, वरना यह हादसा भयानक रूप भी ले सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *