HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : एनएच से सीधे नदी में जा गिरी अनियंत्रित कार,...

Uttarakhand Breaking : एनएच से सीधे नदी में जा गिरी अनियंत्रित कार, चार घायल, लापताओं की तलाश जारी

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

रूद्रप्रयाग। पर्वतीय जनपदों में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे हैं। आज यहां रूद्रप्रयाग से एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने की सूचना आई है। बताया जा रहा है कि एक बलेनो कार रतूड़ा के पास एनएच से करीब 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी है। बचाव दल ने चार सदस्यों को घायल अवस्था में खाई से निकाल दिया है, जबकि कार सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से देहरादून जा रही एक बलेनो कार पुलिस लाइन रतूड़ा के पास एनएच पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में स्थित नदी के मुहाने पर जा गिरी। आस—पास से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना ​पुलिस को दी।

जिसके बाद कोतवाली रूद्रप्रयाग व चौकी घोलतीर से पुलिस बल, एसडीआरए, फायर सर्विस, डीडीआरएफ व गोताखोर मौके पर पहुंचे। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों को खाई से निकाला गया। जिनमें नेहा उम्र 12 साल, वंदना 11 साल, एक 4 वर्षीय बालक और राधा देवी 35 साल सभी निवासी प्रेम नगर, रूद्रप्रयाग शामिल हैं। सभी को रूद्रप्रयाग अस्पताल भर्ती किया गया है।

क्राइम न्यूज़ : OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

अन्य खबरें

दिल्ली में कोरोना से राहत, सक्रिय मामलों की संख्या 1000 से कम

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Corona Update : आज मिले 78 नए केस, 2 मरीजों की मौत, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ, जानें मंत्रिमंडल में कौन-कौन हुआ शामिल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments