HomeCrimeक्राइम न्यूज़ : OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस...

क्राइम न्यूज़ : OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नोएडा के एक होटल में देह व्यापार का काम किया जा रहा था, पुलिस ने रविवार को OYO होटल पर छापेमारी करते हुए महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा, सेक्टर 62 स्थित होटल रॉयल पैलेस जिसे OYO होटल के तौर पर चलाया जा रहा था, वहां देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पदार्फाश किया। पुलिस ने मौके से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इसमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल है।

हालांकि जिस होटल में ये देह व्यापार किया जा रहा था उसमें उसके होटल मालिक की भी बड़ी भूमिका सामने आई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल, 37,675 रुपए नकद और एक कार मिली है साथ ही आपत्तिजनक वस्तुऐ के अलावा 5 लेडीज पर्स और 1 लैपटाप भी बरामद किया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर महिला आरोपी ने बताया कि, वो होटल मालिक मनोज के होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां लाया करती थी और जो भी कमाई होती थी उसमें से उसे कमीशन मिलता था। वहीं होटल में आने वाले पुरुषो की व्यवस्था होटल मालिक खुद करते है, इस काम के अलग से पैसे लेते है।

होटल में प्रथम व द्वितीय तल पर चार कमरो में मेरे द्वारा लायी गयी चार लडकियां है जिनके पास होटल मालिक ने चार व्यक्तियो को भेजा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

दिल्ली में कोरोना से राहत, सक्रिय मामलों की संख्या 1000 से कम

Uttarakhand Corona Update : आज मिले 78 नए केस, 2 मरीजों की मौत, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ, जानें मंत्रिमंडल में कौन-कौन हुआ शामिल

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments