UKPSC Update : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी

1
UKPSC : वन आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट
UKPSC Update : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी

UKPSC Update | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वह Answer Key का मिलान करने के बाद 24 अप्रैल तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।


ADVERTISEMENTS

Forest Guard Exam Answer Key

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल को उत्तराखंड के 625 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग (UKPSC) ने सोमवार को इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सेट-ए, बी, सी व डी की उत्तर कुंजी अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Forest Guard Exam Answer KeyClick Now
NotificationClick Now

अपनी उत्तर कुंजी से इसका मिलान कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न पर आपत्ति होगी तो इसके लिए उन्हें 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क देना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज करने के बाद उसमें बदलाव संभव नहीं होगा। कोई भी अभ्यर्थी अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा डाक, ई-मेल या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

ट्रेनी दरोगा निकला सॉल्वर गैंग का सदस्य

ADVERTISEMENTS