देहरादून | उत्तराखंड के केदारनाथ से बाद खबर सामने आ रही है, यहां आज रविवार दोपहर 3 बजे बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे। श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई है। इधर SDRF के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है…बने रहे CNE के साथ…|

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









