अल्मोड़ा: स्मैक तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

0
स्मैक तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 04.36 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को दबोचा। अल्मोड़ा निवासी इन दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग स्मैक के साथ एक सूमो में सफर कर रहे थे।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान नगर के निकट ही स्यालीधार के पास टाटा सूमो संख्या UK 01TA 1949 को रोककर चेक किया, तो उसमें सवार चालक दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दीपू पुत्र स्व. गोविन्द सिंह बिष्ट, निवासी स्यालीधार अल्मोड़ा तथा गौरव बिष्ट उर्फ गोलू पुत्र बलवन्त बिष्ट, निवासी ग्राम गर भनार, सरकार की आली, अल्मोड़ा के कब्जे से 14.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों युवकों की उम्र 24 वर्ष है। दोनों को गिरफ्तार कर रहा हूं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। दीपक ​बिष्ट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा गौरव बिष्ट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व धारा 379/411 भा.द.वि. के तहत पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस टीम में बेस चौकी प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट, कांस्टेबल सुन्दर लाल, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट व इरशाद उल्ला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS