HomeUttarakhandAlmoraकोरीछीना में रात खाई में गिरे दो युवक, बाल—बाल बचे

कोरीछीना में रात खाई में गिरे दो युवक, बाल—बाल बचे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले की रानीखेत तहसील के कोरीछीना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के निकट सोमवार आधी रात दो युवक असंतुलित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए। सूचना पर मजखाली चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवकों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भेजा गया। हादसा रात एक बजे का बताया गया है।

खाई में गिरे युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोग जागे और इसकी सूचना पुलिस को दी। आननफानन में मजखाली चौकी प्रभारी रमेश चंद्र नेगी के निर्देश पर पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से मजखाली निवासी चंदन सिंह व दिनेश कुमार यादव को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। गंभीर चोट लगने दोनों युवक दर्द से कराह रहे थे। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अल्मोड़ा बेस अस्पताल भेजा गया। जहां भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। उनके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। रेस्क्यू अभियान में हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कुंदन गिरी, नवीन चंद्र सहित पुलिस टीम के अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments