सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा शराब के नशे में मस्त होकर वाहन चलाता एक और चालक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी मोटरसाईकिल को सीज कर लिया।
ADVERTISEMENTS
दरअसल, इंटरसेप्टर वाहन के प्रभारी एसआइ जीवन सिंह सामंत रानीखेत गोल्फ ग्राउंड के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाईकिल संख्या UK 01A 7896 में चलाते आ रहे चालक कृष्ण कुमार पुत्र शिवचरण निवासी राजपुरा अल्मोड़ा नशे की हालत में पाया गया। जिसे उन्होंने गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन को सीज कर लिया।