HomeBreaking Newsदुःखद : उत्तराखंड के दो जवान पुंछ मुठभेड़ में शहीद

दुःखद : उत्तराखंड के दो जवान पुंछ मुठभेड़ में शहीद

ADVERTISEMENTS

देहरादून। जम्मू-कश्मीर में मेंढर सेक्टर के पुंछ में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए उत्तराखंड के दो राइफलमैन शहीद हो गये हैं। इधर जवानों के परिजनों को खबर मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। सेना ने जानकारी दी कि शहीद होने वाले दोनों जवान राइफलमैन हैं और इनमें से काई भी जूनियर कमीशन अधिकारी नहीं है।

दोनों राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) और योगंबर सिंह (27) उत्तराखंड के रहने वाले थे। दोनों गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान घायल हो गये थे। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया नर खास वन क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान अभी भी जारी है।

उन्होंने कहा, “अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में शहीद हो गये।”

उत्तराखंड : पेयजल मंत्री की फ्लीट में चल रही गाडी का हुआ ब्रेक फेल, जा रहे थे कार्यक्रम में

JEE Advanced का परीक्षा परिणाम जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से देखें रिजल्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments