उत्तराखंड बोर्ड : परीक्षाओं में फेल होने पर बागेश्वर जिले की दो छात्राओं ने दी जान

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

बागेश्वर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम हजारों बच्चों के लिए खुशी का संदेश लेकर आए लेकिन कुछ बच्चे इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो सके। इससे बच्चों में आघात भी लगा है। बागेश्वर की दो छात्राओं ने अनुत्तीर्ण होने पर आत्महत्या कर ली है। इनमें से एक कोलॉग जबकि दूसरी भनार की रहने वाली थी। मिल रही जानकारी के अनुसार भनार गांव निवासी प्रवीण सिंह की 19 वर्षीय बेटी नीरा ने रिजल्ट में अनुत्तीर्ण होने के बाद आत्महत्या कर ली।जबकि कोलॉग निवासी वीरेंद्र सिंह की 18 वर्षीय बेटी सोनिया ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सीएनई परिवार सभी अभिभावकों से आग्रह करता है कि अनुत्तीर्ण होने पर बच्चे का हौसला बढ़ाएं उसे उपेक्षित न करें।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS