HomeBreaking Newsदेखें वीडियो : ढह गया कुतुब मीनार से भी ऊंचा सुपरटेक ट्विन...

देखें वीडियो : ढह गया कुतुब मीनार से भी ऊंचा सुपरटेक ट्विन टावर

सीएनई डेस्क

ADVERTISEMENTSAd Ad

दिल्ली से सटे नोएडा में 2:30 बजे 32 व 30 मंजिले दो ट्विन टावर को गिरा दिया गया। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। इन इमारातों को बनवाने में 300 करोड़ खर्च हुए थे तथा वर्तमान कीमत 800 करोड़ है। इन सुपरटेक ट्विन टावर्स को 2:30 बजे ध्वस्त किया गया। नोएडा के ट्विन टावर को गिराने में 3,700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है।

आपको बता दें कि, पूर्व तैयारी के तहत सुबह 7 बजे आसपास की सोसाइटी में रहने वाले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटा दिया गया। अब ट्विन टावर के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ट्विन टावर के पास अभी सिर्फ पुलिस है। डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सभी को हटा दिया गया है। सिर्फ डिमोलिशन करने वाली टीम मौजूद है।

ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है। ट्विन टावर के पास की 2 सोसायटी में रसोई गैस और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा के मुताबिक ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। एक्सप्लोजन जोन में 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग और 4 क्विक रिस्पांस टीम समेत एनडीआरएफ टीम तैनात हैं। दोपहर 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा। आधे घंटे बीतने और धूल हटने के बाद इसे खोला जाएगा। इसके अलावा 5 और रूट बंद किए गए हैं।

हादसा अपडेट : गुरुद्वारे जा रहे थे श्रद्धालु, हो गया बड़ा हादसा – 6 की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments