HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : जल संस्थान कार्यालय में कार्मिक निकला कोरोना पॉजिटिव,...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : जल संस्थान कार्यालय में कार्मिक निकला कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय 30 नवंबर तक बंद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां चौघानपाटा स्थित जल संस्थान कार्यालय में एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय 30 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर के व्यस्तम इलाकों में शामिल चौघानपाटा में सहायक अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान का कार्यालय है। यहां नियमित कार्यों के अलावा ​पानी के बिल जमा करने आने वाले लोगों की काफी भीड़ रहती है। गत दिवस यहां एक कर्मचारी की रिपोर्टर कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी ​कार्मिकों का कोविड टैस्ट किया गया। आज अधिशासी अभियंता जेएस खाती के निर्देश पर यह कार्यालय 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है ​कि अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण का दौर लगातार जारी है। यह अलग बात है कि लोग अब इस महामारी को हल्के में ले रहे हैं और अकसर बिना वजह जगह—जगह भीड़ उमड़ रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments