सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा गुरुवार तड़के यहां करबला के समीप सब्जी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। मिली जानकारी के मुताबिक आलू, प्याज व अन्य सब्जियों से लदा ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 7325 हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। मगर यह ट्रक अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार करबला के समीप संतुलन गड़बड़ा जाने से सड़क से नीचे जा पलटा। सौभाग्य से इसमें सवार चालक व अन्य को कोई गंभीर चोटें नहीं आई, लेकिन पूरी सब्जी बिखर गई और काफी सब्जी कुचलकर खराब भी हो गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।