HomeAccidentऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से ट्रक अलकनंदा नदी में गिरा, ड्राइवर समेत दो लोग...

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से ट्रक अलकनंदा नदी में गिरा, ड्राइवर समेत दो लोग लापता

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर | ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार देर रात को चमधार के पास एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की खबर पुलिस को सुबह मिली, जब कुछ लोगों ने नदी में डूबे हुए ट्रक को देखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभीतक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के मुताबिक ट्रक श्रीनगर से डूंगरीपंथ जा रहा था, जो देर रात को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसीलिए किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर खाई में नदी के अंदर पड़े ट्रक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया और ट्रक सवार लोगों के बारे में पता लगाया। पुलिस ने मुताबिक ट्रक में कुंदन सिंह और मनोज सवार थे, जिनका दुर्घटना के बाद से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। ट्रक पूरी तरह से अलकनंदा नदी में डूब चुका है। ट्रक नेशनल हाईवे पर लगे पैराफिट को तोड़ते हुए 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाया है।

एसडीआरएफ के यूनिट इंचार्ज अजय ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे हादसे की जानकारी मिली थी। लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जब तक दोनों नहीं मिलते सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। वहीं, श्रीनगर कोतवाली के कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा देर रात हुआ था, लेकिन जानकारी सुबह मिली है। ट्रक में दो लोग सवार थे, जो वर्तमान में लापता चल रहे है। दोनों की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है, लेकिन नदी गहरी होने के कारण दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है।

लालकुआं में भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments