कूरियर से नवी मुंबई भेजा जा रहा था नवजात का शव, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा

0
कूरियर से नवी मुंबई भेजा जा रहा था नवजात का शव, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा

UP News | लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह कूरियर के एक डिब्बे में एक महीने के नवजात का शव मिला। इसकी जानकारी कार्गो के सामान की स्कैनिंग के दौरान मिली। शव प्लास्टिक के डिब्बे में पैक था। अंदर लिक्विड भरा था। ​​​​​​


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पुलिस के मुताबिक, इसे नवी मुंबई भेजा जा रहा था। इस कूरियर को हजरतगंज स्थित इंदिरा IVF हॉस्पिटल से चंदन यादव ने बुक कराया था। पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि नवजात के शव को कूरियर क्यों किया गया। कूरियर एजेंट शिव बरन को CISF ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जारी है। डिब्बे को इंडिगो की फ्लाइट 6E 2238 से लखनऊ से मुंबई भेजा जा रहा था।

स्कैनिंग के दौरान मिली डेडबॉडी

लखनऊ एयरपोर्ट पर रोजाना स्टाफ कार्गो के लिए बुक होने वाले सामान की स्कैनिंग करता है। इसी दौरान एक प्राइवेट कंपनी का कोरियर एजेंट सामान बुक कराने आया। कार्गो स्टाफ अंकित कुमार ने उसके सामान की स्कैनिंग शुरू की। इस दौरान नवजात का शव डिटेक्ट हुआ। इसके बाद कार्गो कर्मचारियों ने पैकेट खोला, देखा तो प्लास्टिक के डिब्बे के अंदर बच्चे का शव था। कार्गो कर्मचारियों ने CISF और पुलिस को सूचना दी।

इंदिरा IVF हजरतगंज से नवी मुंबई जा रहा था कोरियर

कूरियर लखनऊ के हजरतगंज स्थित इंदिरा IVF हॉस्पिटल से चंदन यादव ने बुक कराया था। इसे नवी मुंबई के रुपा सोलिटायर प्रीमिसेस, सीओ, ओपी, एसओसी, लिमिटेड, सेक्टर-1 बिल्डिंग नंबर-1, मिलेनियम बिजनेस पार्क के पते पर भेजा जा रहा था। एयरपोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी ने शव को परीक्षण कराने के लिए मुंबई भेजा है, यह जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इसके संबंध में फ्लाइट से बॉडी ले जाने से जुड़े कोई कागजात कूरियर एजेंट नहीं दिखा पाया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से ट्रक अलकनंदा नदी में गिरा, ड्राइवर समेत दो लोग लापता

लालकुआं में भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

हल्द्वानी : ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं से लोगों की परेशानी बढ़ी

ADVERTISEMENTS