HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ट्रक और बाइक में भीषण भिडंत, दो युवक गंभीर, एक...

अल्मोड़ा : ट्रक और बाइक में भीषण भिडंत, दो युवक गंभीर, एक हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा। यहां स्यालीधार के पास एक बाइक की ट्रक से हुई भिडंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे दो युवक ​बाइक संख्या यूए 04सी 6342 में सवार होकर कोसी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। इस बीच स्यालीधार के पास उनकी बाइक हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 1947 से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाइक सवार साहिल बिष्ट, उम्र 17 साल, पुत्र सु​रेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी महतगांव तथा अभय मेहता, उम्र 15 वर्ष, पुत्र प्रवीण महता, निवासी ग्राम महतगांव, कोसी सड़क पर ही रपट गए और बुरी तरह घायल हो गये। इस बीच आस—पास के लोगों ने उन्हें लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के मुताबिक साहिल बिष्ट की हालत गंभीर होने के कारण उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। उसके सिर में चोट आई है। इधर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments