HomeBreaking Newsआबादी क्षेत्र में डामर प्लांट से परेशानी, ग्राम प्रधान ने एसडीएम से...

आबादी क्षेत्र में डामर प्लांट से परेशानी, ग्राम प्रधान ने एसडीएम से लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। विकासखंड रामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपड़ा में लोनिवि गेस्ट हॉस के समीप लगाया गया डामर प्लांट आम जनता के लिए परेशानियों का सबब बन चुका है। स्थानीय नागरिक शासन—प्रशासन से उक्त प्लांट को आबादी वाले क्षेत्र से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान चोपड़ा, रामगढ़ अजय कुमार ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटौली को सौंपे ज्ञापन में डामर प्लांट को बंद करवाने का आग्रह किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत चोपड़ा, रामगढ़ में लोनिवि गेस्ट हॉउस के पास विगत कई सालों से डामर प्लांट लगा हुआ है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उक्त प्लांट के नजदीक जूनियर हाईस्कूल चोपड़ा भी स्थित है तथा ग्रामीण आबादी वाला क्षेत्र भी है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट को लगाने से पूर्व ग्राम ग्राम सभा से कोई सहमति भी नहीं ली गई।

ग्राम प्रधान ने कहा कि उक्त प्लांट से लगातार जहरीला धुंआ निकलता है। जिससे पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से उक्त प्लांट को बंद करवाने हेतु आवश्यक दिशा:निर्देश जारी करने की मांग की।

नप गये प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित पोस्टर लगवाने वाले

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments