HomeBreaking Newsहरिद्वार लोकसभा सीट जीते त्रिवेन्द्र सिंह रावत

हरिद्वार लोकसभा सीट जीते त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून | उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा की झोली में आई है। बात करें हरिद्वार लोकसभा सीट को तो यहां भाजपा के त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 164056 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कुल 653808 वोट मिले जबकि वीरेंद्र रावत को 489752 मतों पर संतोष करना पड़ा। जबकि निर्दलीय उमेश कुमार को 91188 वोट मिले।

भाजपा की जीत को लेकर पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार की मतगणना में भाजपा ने पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर एक बार फिर जीत हासिल की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज लक्ष्मी, अजय भट्ट व अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़े अंतर से हराया।

उत्तराखंड की पांचो सीटों के आंकड़े पढ़ें…

Haridwar Lok Sabha Seat
त्रिवेंद्र सिंह रावत 653808 वोट मिले
कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 489752 वोट मिले
निर्दलीय उमेश कुमार को 91188 वोट मिले

Almora Lok Sabha Seat
भाजपा के अजय टम्टा को 417535 वोट मिले
कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 191642 वोट मिले

Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Seat
भाजपा के अजय भट्ट 772671 वोट मिले
कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 438123 वोट मिले

Pauri Lok Sabha Seat
भाजपा के अनिल बलूनी 416334 वोट मिले
कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 261609 वोट मिले

Tehri Garhwal Lok Sabha Seat
भाजपा से माला राज लक्ष्मी 453078 वोट मिले
कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 186788 वोट मिले
निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को 161856 वोट मिले

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments