HomeBreaking Newsट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यीय दल रास्ता भटका, 04 की मौत, 13...

ट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यीय दल रास्ता भटका, 04 की मौत, 13 गंभीर

उत्तरकाशी : सहस्त्रताल की ट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यीय दल खराब मौसम व बर्फवारी के चलते रास्ता भटक गया है। दल के 04 सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि 13 गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक ट्रेकिंग एसोसिएशन का 22 सदस्यों वाला ट्रेकिंग दल उत्तरकाशी के सिल्ला गांव से 29 मई को सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ था। भटवाड़ी मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल की ट्रेकिंग पर यह लोग निकले थे। जिसकी अनुमति इनके द्वारा ली गई थी। पर्यटन व वन विभाग से ली गई अनुमति में इन्होंने अपनी ट्रेकिंग की समयसीमा 29 मई से 7 जून तय की थी।

इस बीच ट्रेकिंग दल के एक सदस्य ने मंगलवार की शाम को रास्ता भटक जाने और साथियों की हुई मौतों की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी तक पहुंचाई। जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ट्रैकरों को रेस्क्यू करने के लिए निर्देश जारी किए। फंसे ट्रेकर्स व मृतकों के शवों को निकालने के लिए वायु सेना के माध्यम से हेली रेसक्यू अभियान संचालित करने के लिये भी अनुरोध किया है।

सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान हुआ मौसम खराब

डीएम ने बताया कि अध्यक्ष, ट्रैकिंग ऐजेन्सी उत्तरकाशी एवं गाइड राजेश ठाकुर द्वारा बताया कि हिमालयन व्यू ट्रैकिंग ऐजेंसी, मनेरी के द्वारा मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर एक 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल को भेजा। जिसमें कनार्टक के 18 सदस्य एवं महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाइड शामिल थे।

फिलहाल सहस्त्रताल की ट्रैकिंग रुट पर फंसे ट्रेकर्स को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ व वन विभाग के रेस्क्यू दल अलग-अलग दिशाओं से घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। वन विभाग के 10 सदस्यों की रेकी व रेस्क्यू टीम सिल्ला गांव से सहस्त्रताल के लिए निकल चुकी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments