AlmoraPoliticsUttarakhand
कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी के समर्थन में त्रिलोचन ने कार्यकर्ताओं संग किया डोर टू डोर प्रचार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार किया।

कार्यकर्ताओं ने पाण्डेखोला, न्यू मनोहरपुर, पोखर, मल्ला टाना और अनु. जाति बस्ती पाण्डेखोला ग्रामीण में डोर टू डोर प्रचार कर जनता से मंहगाई, रोजगार और गैस के दामों से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मत की अपील की। इस दौरान अनेक लोगों ने कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त करके सदस्यता ग्रहण की।
प्रचार में पूर्व सभासद कमल पन्त, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, जया जोशी, एनडी पाण्डेय, स्मिता जोशी, सोनिया कर्नाटक, निर्मला पाण्डेय, मोईन कुरॆशी, भुवन कुमार, कलीम कुरैशी, राधा टम्टा, मिताली, कविता, रूपा, शान्ति थापा, मुदित टम्टा, कुणाल टम्टा, मिहिर टम्टा सहित अनेक लोग शामिल रहे।