HomeUttarakhandAlmoraश्रद्धांजलि : लोक संस्कृति के मजबूत स्तंभ थे वरिष्ठ कलाकार गोपाल सिंह...

श्रद्धांजलि : लोक संस्कृति के मजबूत स्तंभ थे वरिष्ठ कलाकार गोपाल सिंह सिराड़ी

ADVERTISEMENTS

📌 लोक कलाकार महासंगठन की शोक सभा

CNE ALMORA/ग्रामीण उत्थान मंच सांस्कृतिक समिति सिराड़ के अध्यक्ष और वरिष्ठ लोक कलाकार गोपाल सिंह सिराड़ी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह विगत कई सालों से लोक कला क्षेत्र से जुड़े थे। उनके निधन पर तमाम लोक कलाकारों व रंग कर्मियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

लोक कलाकार महासंगठन की शोक सभा में वरिष्ठ लोक कलाकार गोपाल सिंह सिराड़ी को याद किया गया। दिशा अकादमी के सभागार में आयोजित शोक सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि सिराड़ी लोक संस्कृति के मजबूत स्तंभ थे।उन्होंने अपना जीवन बहुत गरीबी में जिया। संस्कृति विभाग द्वारा ऐसी कलाकारों को कोई सुध नहीं ली गई, जो बहुत चिंता का विषय है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहां पत्रकारों और कलाकारों को संविधान के तहत अपने अधिकारों का हक मांगना पड़ेगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने कहा की सिराड़ी लोक जीवन, लोक कला के ग्रामीण अंचल के फक्कड़ कलाकार थे।

लोक कलाकार महासंगठन जिला इकाई के महासचिव दयानंद कठैत ने कहा लोक कलाकार अपनी माटी के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कलाकार समाज का अभिन्न अंग होता है। शोक सभा में वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश लाल, नारायण थापा, सुरेश लाल शीला पंत, मनीषा आर्य, सभासद राजेंद्र तिवारी, पंकज कुमार, अरुण तिवारी, संजय कुमार, गिरीश धवन आदि रंगकर्मी उपस्थित थे।

कंगना ने किया केदारनाथ के दर्शन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments