HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज : पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को दी...

रामनगर न्यूज : पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजली

रामनगर। राज्य आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अगुवा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए पहाड़ के गांधी को श्रद्धांजलि दी। लखनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि बडोनी एक अहिंसावादी, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सत्य के रास्ते पर चलने वाले दूरदर्शी नेता नेता थे। इसीलिए लोग उन्हें उत्तराखंड का गांधी कहते हैं। स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को याद करते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि सन 1994 में उनकी अगुवाई में चले निर्णायक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन ने केंद्र की सरकारों को राज्य निर्माण के लिए विवश किया था। जिसके परिणाम स्वरूप 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया। श्रद्धांजलि देने वालों में इंद्र सिंह मनराल, योगेश सती, पान सिंह नेगी, चंद्रशेखर जोशी, सुनील, लालमणि, किरण आर्य
व प्रभात ध्यानी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub