हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में एंबुलेंस पर गिरा पेड़

0

हल्द्वानी। शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के एमरजेंसी के सामने एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से पास में खड़ी एंबुलेंस दब गई जिससे एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि पास ही में दो पहिया पार्किंग बनी हुई है जहां खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। कई वाहनों को नुकसान हुआ पहुंचा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈


ADVERTISEMENTS

अस्पताल परिसर में पेड़ गिरने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज व चालक मौजूद नहीं था। साथ ही पेड़ के आसपास भी उस समय कोई भी मौजूद नहीं था बहरहाल अस्पताल परिसर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। परिसर में पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर अस्पताल प्रशासन ने विद्युत विभाग को सूचना दी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कुछ ही घंटों में पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता, बच्चा सुरक्षित

हल्द्वानी : पिकनिक स्पॉट में नदी की तेज धार में बह गया युवक, जमरानी से गौला बैराज तक सर्च ऑपरेशन, साथी को डूबता छोड़ भाग निकले साथ आये युवक

बड़ी खबर उत्तराखंड : यहां 12 साल के बच्चे का अपहरण, बदमाशों ने मांगे 15 लाख, पुलिस की घेराबंदी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें