HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा नगर के...

बिग ब्रेकिंग : ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा नगर के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

देहरादून से काठगोदाम को आ रही ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। यह हादसा रुद्रपुर के शांति विहार रेलवे ट्रेक में हुआ है। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात देहरादून से काठगोदाम को आ रही ट्रेन जैसे ही रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी के पास पहुंची। उसी दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से दोनों काफी दूर जा गिरे। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतकों की पहचान लोकेश तिवारी 35 साल, पुत्र दिनेश चंद्र तिवारी निवासी एडम्स स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान मनीष कुमार पुत्र (25 वर्ष) कृपाल राम निवासी सरकार की आली, जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा के रूप में हुई। हादसे के बाद दोनों मृतकों के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक रुद्रपुर, शांति बिहार कॉलोनी में अपने जीजा के घर आये हुए थे। बीते देर रात करीब 10 बजे देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में वह आ गये। बताया जा रहा है कि लोकेश अपने दोस्त को लेकर बीते दिन अल्मोड़ा से निकला था। शाम 4 बजे वह अपनी दीदी के घर शांति विहार कॉलोनी पहुंचा था। रात 9 बजे दोनों युवकों ने खाना खाया, जिसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवक चलती ट्रेन के आगे सेल्फी ले रहे थे, जिससे यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments