HomeAccidentब्रेकिंग : 17 साल के बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, बोलेरो...

ब्रेकिंग : 17 साल के बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, बोलेरो से भिड़ंत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

डोईवाला कोतवाली के कुआंवाला के निकट बोलेरो ओर बुलेट बाइक की हुई जबरदस्त भिडंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र डोईवाला अंतर्गत कुआंवाला शराब फैक्ट्री के सामने एक बाइक और बोलेरो वाहन की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में अभिनव शर्मा (17 साल) पुत्र मनीष शर्मा निवासी नेसविला रोड गांधी पार्क देहरादून डोईवाला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि बोलेरो वाहन संगम कुमार (24 साल) पुत्र विनोद कुमार निवासी पौड़ी गढ़वाल चला रहा था। बोलेरो देहरादून से डोईवाला की तरफ जा रही थी। वहीं, बाइक सवार डोईवाला से देहरादून की ओर जा रहा था। कुआंवाला क्षेत्र में दोनों वाहनों की ठीक आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Latest Updates: उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments